रामगढ़, 11 अप्रैल (हि.स.)। रामगढ़ जिले में विकास कार्य को गति प्रदान करनी है। स्थानीय विधायक ममता देवी ने शनिवार को इसी मुद्दे पर डीसी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज के साथ मुलाकात की।

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के निष्पादन को लेकर उन्होंने एक आग्रह पत्र लिखा था। 4 महीने बीत जाने के बावजूद इसमें गति नहीं आई। चुनाव और त्योहार के कारण विकास कार्यों में विलंब हुआ है।
शनिवार को जब विधायक ममता देवी ने डीसी से मुलाकात की तो उन्होंने एक और पत्र उन्हें सौंपा। इस पत्र के आलोक में डीसी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज ने कहा कि सभी बिंदुओं पर सकारात्मक पहल कर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा चितरपुर पंचायत के मायल मौजा में जल्द ही एक पार्क का निर्माण होगा। विधायक ने कहा कि इस योजना के लिए भी राशि जल्द ही स्वीकृत की जाएगी तथा उसका टेंडर होगा।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश
