रामगढ़, 16 मार्च (हि.स.)। रामगढ़ पुलिस ने सोमवार को नई सराय चौक स्थित माइन्स रेस्क्यू परिसर से एक लावारिस स्कॉर्पियो वाहन जब्त किया है। यह वाहन पिछले करीब पंद्रह दिनों से परिसर में बिना किसी दावेदार के खड़ा था।

रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे ने बताया कि स्कॉर्पियो (संख्या जेएच 02 एएफ 5537) बीते एक पखवारे से माइन्स रेस्क्यू परिसर में खड़ी थी। माइन्स रेस्क्यू के अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी कि सफेद रंग की यह स्कॉर्पियो पिछले 15 दिनों से लावारिस हालत में पड़ी हुई है।
माइन्स रेस्क्यू अधिकारियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को जब्त कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि वाहन पर लाल रंग की पट्टी के साथ “प्रेस” भी लिखा हुआ है। पुलिस वाहन को जब्त कर थाने ले आई है।
उन्होंने बताया कि नंबर प्लेट के आधार पर जांच करने पर पता चला कि स्कॉर्पियो सिरका अरगड्डा निवासी राकेश कुमार महतो के नाम पर पंजीकृत है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वाहन यहां लावारिस स्थिति में कैसे पहुंचा।————-
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश
