रायचूर, 28 फ़रवरी (हि.स.)। कर्नाटक राज्य के रायचूर शहर के बसवेश्वर सर्कल में शनिवार काे बाइक और ट्रक के बीच भीषण टक्कर में बाइकसवार तीनों युवकों ने मौके पर माैत हाे गई।

जानकारी के अनुसार रायचूर शहर के सुखानी काॅलाेनी निवासी मोहम्मद अली (24), नूर मोहम्मद (19) और फयाज (26) बाइक से बसवेश्वर सर्कल से चंद्रमौलेश्वर सर्कल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हैदराबाद मार्ग से मंतरालय की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही रायचूर ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।

—————
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश महादेवप्पा
