रायपुर 24 मार्च (हि.स.)। छत्तीसगए़ की राजधानी रायपुर में 25 मार्च काे खेलो इंडिया नेशनल ट्रायबल गेम्स का भव्य उद्घाटन खेल संचालनालय परिसर मैदान में किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और मैदान में आकर्षक मंच व साज-सज्जा की जा रही है।

उद्घाटन समारोह को रंगारंग बनाने के लिए छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोक कलाकारों और वाद्ययंत्रों को शामिल किया गया है। साथ ही विभिन्न राज्यों से आने वाली टीमों का मार्चपास्ट भी होगा, जिसके लिए नाम पट्टिकाएं तैयार कर ली गई हैं। प्रतियोगिता के मुकाबले अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, अंतरराष्ट्रीय स्विमिंग पूल (सेंट्रल लाइब्रेरी के पास) और कोटा स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। तीरंदाजी के लिए उद्घाटन स्थल पर ही अलग फील्ड तैयार किया गया है, जहां इंडियन आर्चरी, रिकर्व और कम्पाउंड वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी।
इस आयाेजन काे लेकर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव आज मंगलवार की दोपहर 1:30 बजे साइंस कॉलेज स्थित खेल संचालनालय परिसर में प्रेसवार्ता लेकर इस आयोजन की विस्तृत जानकारी साझा करेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल
