
-मुख्यमंत्री पहुचे हनुमानगढ़ी, किया दर्शन पूजन

-श्रीराम जन्मभूमि में दर्शन के बाद मुख्यमंत्री अधिकारियों संग करेंगे समीक्षा बैठक
अयोध्या, 12 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अयोध्या पहुचे और हनुमानगढ़ी में हनुमंत लला का दर्शन पूजन किया I
राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री आज तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे।
श्रीराम जन्मभूमि में करेंगे दर्शन-पूजन मुख्यमंत्री राम जन्मभूमि मंदिर में भी भगवान श्रीराम के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।
राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थल का करेंगे निरीक्षणदर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री 19 मार्च को प्रस्तावित राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वह वहां की व्यवस्थाओं, सुरक्षा, यातायात तथा अन्य जरूरी तैयारियों का जायजा लेंगे।
अधिकारियों के साथ होगी समीक्षा बैठकइसके बाद मुख्यमंत्री श्री राम जन्म भूमि परिसर में बने (पी.एफ.सी. सभागार) में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में राष्ट्रपति के अयोध्या आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, पार्किंग, प्रोटोकॉल व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की जाएगी। निरीक्षण और बैठक के बाद मुख्यमंत्री दोपहर लगभग 12 बजे अयोध्या से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय
