रांची, 05 अप्रैल (हि.स.)। देशव्यापी कार्यक्रम के अंतर्गत आजादी के नायकों को श्रद्धांजलि स्वरूप प्रत्येक माह के पहले रविवार को राष्ट्रीय उत्सव के रूप में आयोजित किया गया। 11 वें स्मृति कार्यक्रम के तहत रविवार को अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव चौक सेक्टर तीन गोलचक्कर एचईसी, धुर्वा रांची में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर परम्परागत रुप अमर शहीद मुंडल सिंह और अमर शहीद बख्तर साय और अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के परिवार के वैधानिक प्रतिनिधि उतराधिकारी वंशज और झारखंड सरकार की और से गठित झारखंड सेनानी कोष के सदस्य ठाकुर प्रवीर नाथ शाहदेव, वार्ड परिषद सुचिता रानी राय, स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय नागेश्वर प्रसाद के वंशज रवी दत्त, समारोह समिति के सदस्य पप्पू चक्रवर्ती,सजल बनर्जी, निपुण कुमार, राजेश कुमार, बन्धन उरांव, संध्या सिंह सहित अन्य मौजूद थे।
साथ ही 16 अप्रैल को होनेवाले अमर ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के शहादत दिवस समारोह के आयोजन के संदर्भ में विचार विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से निर्णय किया गया कि सामुहिक प्रयास से शहीद दिवस समारोह को सफलता पूर्वक संपन्न किया जाएगा।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak
