रामगढ़, 23 मार्च (हि.स.)। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन ने मजदूरों के मसीह कहे जाने वाले दिलीप यादव की 10वीं पुण्यतिथि मनाई। उरीमारी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी। कार्यक्रम में शामिल बड़कागांव विधायक रौशनलाल चौधरी ने कहा कि इस क्षेत्र के एक ऐसे दोस्त को हम लोगो ने खोया है जो मजदूरों के मसीहा थे।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जेबीसीसीआइ सदस्य रमेंद्र कुमार, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, बरका सयाल क्षेत्र महाप्रबंधक अजय सिंह, समाजसेवी निशी पांडे मौजूद थे।
राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के क्षेत्रीय सचिव राजू यादव ने श्रद्धांजलि सभा में विस्थापितों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि शहीद हुए नेताओं का सपना तब पूरा होगा जब वह विस्थापितों को उनका हक दिलाएंगे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश
