जांजगीर-चांपा, 27 जनवरी (हि.स.)।छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय ट्राइबल गेम्स 2025-26 के प्रचार-प्रसार हेतु मशाल गौरव रथ यात्रा प्रदेश के सभी जिलों में भ्रमण कर रही है।

जिला खेल अधिकारी ने बताया कि गौरव रथ शुभंकर मोरवीर के साथ 28 जनवरी 2026 को प्रातः 10 बजे शासकीय हाई स्कूल मैदान जांजगीर पहुंचेगी। इसके पश्चात गौरव रथ कलेक्टोरेट जांजगीर पहुंचेगा, जहां कलेक्टर जन्मेजय महोबे द्वारा हरी झंडी दिखाकर रथ को आगे के लिए रवाना किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी ने इस अवसर पर सभी खेल संघों के खिलाड़ियों को उपस्थित होने का आग्रह किया है।

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT
