गुवाहाटी, 07 अप्रैल (हि.स.)। असम विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा ने जालुकबाड़ी विधानसभा क्षेत्र में व्यापक और मैराथन चुनाव प्रचार किया। वे देर रात तक क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में जाकर मतदाताओं से संपर्क साधती रहीं।

प्रचार अभियान के दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और क्षेत्र के विकास तथा जनहित के मुद्दों पर चर्चा की। उनके इस लगातार वार्ड-वार्ड दौरे को जमीनी स्तर पर मतदाताओं से जुड़ने की एक अहम कोशिश माना जा रहा है।
इससे पहले वार्ड संख्या 8 में स्थित कामाख्या मंदिर के समीप आयोजित एक सभा में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। सभा में लोगों की भारी उपस्थिति से चुनावी माहौल में बढ़ती सक्रियता साफ नजर आई।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश
