लखनऊ, 09 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सआदत गंज थाना क्षेत्र में लव जिहाद का मामला सामने आया है। मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर एक युवती को प्रेमजाल में फंसाकर हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली। तीन साल बाद जब एक बेटी का जन्म हुआ तब असलियत बताकर पीड़िता का धर्म परिवर्तन कराया और नकाब न पहनने पर मारता-पीटता है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने साेमवार काे मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

उपनिरीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि महिला ने हरदोई के जहेदीपुर निवासी मोहम्मद आसिफ के खिलाफ तहरीर दी। उसने बताया कि आसिफ बुद्धेश्वर में किराये के मकान में रहता था। वर्ष 2015 में वह रीतेश मौर्या बनकर प्रेमजाल में फंसाया और पुरनिया स्थित आर्य समाज मंदिर में ले जाकर हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली। वर्ष 2018 में बड़ी बेटी के जन्म के बाद रीतेश ने उसे अपना असली नाम आसिफ बताया। आराेप है कि इसके बाद उसका भी धर्म परिवर्तन कराया गया। उसे नकाब पहनने और नमाज पढ़ने के लिए मारा-पीटा जाने लगाा। अब आसिफ उसे छोड़कर किसी और महिला के साथ रहा है, जबकि उसकी तीन बेटियां है। महिला ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

थाना प्रभारी ने इस घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। शादी काे 10 साल बीत चुके हैं।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / दीपक
