रेवाड़ी, 27 जनवरी (हि.स.)। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 50 जोड़ी गाड़ियों में 124 डिब्बों की बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी अलग-अलग गाड़ियों में एक फरवरी से तीन मार्च तक रहेगी। रेलवे के इस निर्णय से रेवाड़ी और प्रदेश के अन्य यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। मंगलवार को उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवेे द्वारा यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह अस्थाई बढ़ोतरी अलग-अलग समय पर अलग-अलग गाड़ियों में की जाएगी।

रेलवे द्वारा जिन गाड़ियों में डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है, उनमें रेवाड़ी से फुलेरा, मदार और जयपुर के बीच चलने वाली ट्रेन भी शामिल हैं। इसके अलावा हिसार-जयपुर, जयपुर-बठिंडा जैसी कई ट्रेन रेवाड़ी से होकर गुजरती हैं। उन्होंने बताया कि जिन गाड़ियों में अतिरिक्त डिब्बों की बढ़ोतरी की गई है, उनमें लालगढ़-दिल्ली सराय रोहिल्ला, दिल्ली सराय रोहिल्ला-उदयपुर सिटी, जयपुर-जोधपुर, अजमेर-अमृतसर, अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस, मदार-कोलकाता, अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला, जोधपुर-इंदौर, इंदौर-भगत की कोठी, जोधपुर-वाराणसी सिटी, अजमेर-आगराफोर्ट, जोधपुर-दादर, भगत की कोठी-दादर, भगत की कोठी (जोधपुर)-बान्द्रा टर्मिनस, जोधपुर-साबरमती, साबरमती-जैसलमेर, अजमेर-सियालदाह, अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस, अजमेर-सोलापुर, श्रीगंगानगर-अम्बाला, श्रीगंगानगर-जयपुर, श्रीगंगानगर-बठिंडा, बठिंडा-धुरी, बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस, बीकानेर-साईनगर शिर्डी, श्रीगंगानगर-तिरूच्चिराप्पल्लि शामिल हैं।

इसी प्रकार भगत की कोठी-तिरूच्चिराप्पल्लि, जयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-जयपुर डबल डेकर, श्रीगंगानगर-दिल्ली, दिल्ली-बठिंडा, हिसार-तिरूपति, मदार-रेवाड़ी, रेवाड़ी-फुलेरा, रेवाड़ी-हिसार, फुलेरा-जयपुर, जयपुर-रेवाड़ी, भिवानी-कालका, भिवानी-ढेहर, भिवानी-मथुरा, मथुरा-सवाईमाधोपुर, श्रीगंगानगर-पुरी, हिसार-जयपुर, जयपुर-बठिंडा, बीकानेर-कोलकाता, बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस शामिल हैं।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / श्याम सुंदर शुक्ला
