रोहतक, 31 जनवरी (हि.स.)। शहर में एक कपडा व्यापारी से एक करोड़ रूपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से परिजनों में भय का माहौल बना हुआ है। पीडि़त परिजन इस संबंध में पुलिस अधीक्षक से मिले और सुरक्षा की गुहार लगाई। पुलिस के अनुसार झज्जर जिले के गांव खरमाण निवासी सुंदर सांगवान ने बताया कि रोहतक स्थित नए बस स्टैंड पर उसका कपडों का शोरूम है।

शुक्रवार देर रात के समय उसके मोबाइल पर व्हाटसएप पर एक कॉल आई। कॉलर ने फोन पर गैंगस्टर रोहित गोदारा का नाम लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए एक करोड रूपये की रंगदारी मांगी। पीडित ने बताया कि आरोपी ने उसे चार दिन के अंदर पैसो का इंतजाम करने की बात कही। घटना के बाद से परिजनों में भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने इस संबंध में कपडा व्यापारी की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / अनिल
