लखनऊ, 09 अप्रैल(हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव में गुरुवार सुबह गांव के रफीक ने खेत में लगभग 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव पड़ा देखा। ग्रामीणों ने शव मिलने की जानकारी थाना पुलिस को दी।

इब्राहिमगंज के प्रधान शकील के अनुसार, शव की स्थिति देखकर लग रहा है कि महिला ने हमलावरों से बचने के लिए काफी संघर्ष किया हाेगा। महिला के शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान भी हैं।
स्थानीय लाेगाें से जानकारी मिलने पर एडीसीपी धनंजय कुशवाहा के साथ काकोरी, पारा और दुबग्गा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम को भी साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और महिला की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। एडीसीपी धनंजय कुशवाहा के अनुसार जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / शिव सिंह
