लखनऊ, 20 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दंपति और बेटे ने शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस और फोरेंसिक की टीम काे जांच के दाैरान मृतक बेटे की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है।

बंथरा थाना क्षेत्र के ग्राम नीवा निवासी रूप नारायण होटल चाय का होटल चलाकर पत्नी तारावती (50), बेटा संदीप और कुलदीप का जीवन यापन करता है। होटल के पास में ही पान की दुकान रखकर घर खर्च चलाने में संदीप पिता की मदद करता था। शुक्रवार सुबह पुलिस काे सूचना मिली कि रूप नारायण उनकी पत्नी तारावती और बेटे संदीप ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने संदीप और उसकी मां तारावती को मृत घोषित कर दिया। रूपनारायण का इलाज किया जा रहा है।
थाना प्रभारी ने बताया कि संदीप की जेब से सुसाइड नोट मिला है, जिस पर लिखा कि वे लोग सुसाइड कर रहे हैं इसमें कोई भी दोषी नहीं है। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम भेजकर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
————-
हिन्दुस्थान समाचार / दीपक
