बैठक में उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर होगी चर्चा

मुरादाबाद, 06 फरवरी (हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सात फरवरी को लखनऊ में आयोजित हो रही पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक के लिए शुक्रवार को मुरादाबाद के बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारी लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
बहुजन समाज पार्टी मुरादाबाद के जिला अध्यक्ष निर्मल सिंह सागर ने बताया कि लखनऊ में शनिवार को बस पर सुप्रीमो की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली बैठक में उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में जनपद से प्रत्येक विधानसभा के दो-दो प्रभारी, विधानसभा अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, जिला संयोजक भाईचारा और जिला संयोजक वामसेफ को बुलाया गया है।
निर्मल सिंह सागर ने बताया कि मुरादाबाद से बसपा पदाधिकारी शुक्रवार को ट्रेन के जरिए लखनऊ के लिए रवाना हुए हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए दलित, मुस्लिम और पिछड़ा वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने की योजना पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां भी सौंपी जा सकती हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल
