मुरादाबाद, 12 मार्च (हि.स.)। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने गुरुवार को बताया कि रेलगाड़ी संख्या 22545 (लखनऊ वंदेभारत एक्सप्रेस) में यात्रियों की सुविधा हेतु 14 मार्च से कोचों की संख्या में वृद्धि की जा रही है।

सीनियर डीसीएम ने बताया कि रेलगाड़ी संख्या 22545 (लखनऊ-देहरादून वंदेभारत एक्सप्रेस) तथा गाड़ी संख्या 22546 (देहरादून- लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस) में जेसीओ 14 मार्च से 08 कोच की संख्या में वृद्धि करते हुए 16 कोच से संचालन किया जाएगा। यात्रियों के लिए गाड़ी संख्या में 22545-22546 में वातानुकूलित चेयर कार एवं एग्ज़ीक्यूटिव क्लास कोच की सुविधा उपलब्ध है।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल
