बीकानेर, 27 जनवरी (हि.स.)। लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित जोधपुर प्रांत के 6 जिलों का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग मंगलवार को होटल राजमहल, बीकानेर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अभ्यास वर्ग में प्रांत के बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, फलौदी, नागौर एवं डीडवाना जिलों से आए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

लघु उद्योग भारती बीकानेर के अध्यक्ष राजेश गोयल के अनुसार लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाशचंद्र ने भारतीय संस्कारो की महत्वत्ता पर बोलते कहा कि समृद्धि के साथ संस्कार बहुत आवश्यक है।
बीकानेर इकाई के सचिव राकेश जाजू ने बताया कि लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा, प्रदेश महा सचिव सुधीर गर्ग, प्रदेश उपाध्यक्ष महाबीर चौपडा, प्रान्तीय अध्यक्ष बालकिशन परिहार एवं प्रान्त के उपाध्यक्ष हरीश लोहिया ने लघु उद्योग भारती की कार्यप्रणाली, उद्देश्यों, संगठनात्मक ढांचे तथा कार्यकर्ताओं के दायित्वों से संबंधित विभिन्न सत्रों को संबोधित किया।
कार्यक्रम में छह जिलों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने अनुभव साझा किए एवं भविष्य की कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। अभ्यास वर्ग में राष्ट्रहित, स्वावलंबन, उद्योग एवं समाज सेवा से जुड़े विषयों पर विशेष जोर दिया गया।—————
हिन्दुस्थान समाचार / राजीव
