अररिया 26 जनवरी(हि.स.)।फारबिसगंज में गणतंत्र दिवस के मौके पर लाइफ सेवियर फाउंडेशन की ओर से सोमवार को रक्तदान जागरूकता अभियान के तहत शिविर लगाया गया।जिसमें दर्जनों लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।मौके पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लखेनीय योगदान करने वाले शख्सियतों को सम्मानित किया गया।

सुल्तान पोखर स्थित एकलव्य सेंटर परिसर में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक मनोज विश्वास,एसडीएम रंजीत कुमार रंजन,एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा, मुख्य पार्षद वीणा देवी,उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि उमाशंकर यादव उर्फ बुलबुल यादव,बिहार लोक शिक्षा समिति रामप्रकाश प्रसाद,बजाज ग्रुप के चेयरमैन विजय प्रकाश,भाजपा नेता शम्भू प्रसाद साह आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
मौके पर विधायक मनोज विश्वास ने अपने संबोधन में कहा कि लाइफ सेवियर फाउंडेशन ने जिस तरह से रक्तदान को लेकर क्षेत्र में क्रांति लाया है,वह न केवल सैकड़ों लोगों को जीवनदान देने का काम किया है।बल्कि रक्तदान के प्रति आम नागरिकों में जागरूकता लाई है।
वहीं एसडीएम रंजीत कुमार रंजन ने अपने संबोधन में कहा कि संस्था जिस तरह से काम कर रहे हैं,वह न केवल जिला और प्रदेश में बल्कि देश में अपना प्रमुख स्थान रखेंगे।रक्तदान न केवल जीवनदान का काम करता है,बल्कि एक परिवार को भी एक सूत्र में बांधने का काम करता है और निःसंदेह संस्था सकारात्मक रूप में काम कर रही है।
मौके पर शिविर में रक्तदान करने वाले रक्तवीरों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।आगंतुक अतिथियों को भी अंगवस्त्र और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर
