लखनऊ, 01 अप्रैल (हि.स.)। लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने बुधवार को हजरतगंज कोतवाली पहुंचकर बेल बॉन्ड की औपचारिकता पूरी की। उनके साथ उनके पति हिमांशु भी मौजूद थे। पहलगाम आतंकी हमले और प्रधानमंत्री पर साेशल मीडिया में की गयी टिप्पणी से जुड़े मामले में उच्चतम न्याायलय से अग्रिम जमानत मिलने के बाद न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए बेल बॉन्ड भरने पहुंचीं। पति हिमांशु ने बताया कि काेतवाल कीे मौजूदगी न होने के कारण कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के लिये कुछ समय इंतजार करना पड़ा ।

लखनऊ पुलिस का कहना है कि लोक गायिका का एक गीत सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणी की थी। हिंदू संगठनों ने इस अपनी आपत्ति जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करायी गई थी। इसके बाद पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भी नेहा ने कई पोस्ट कर सरकार पर सवाल उठाए थे। इसको लेकर उनके खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई थी। नेहा सिंह राठौर को दस मार्च 2026 को उच्चतम न्यायालय से जमानत देते हुए कहा था कि आगे की जांच में वह सहयोग करेंगी।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / दीपक
