जम्मू,, 14 मार्च (हि.स.)।

लेबर कानूनों को खत्म करने के मुद्दे को लेकर सीपीआईएम कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार श्रमिकों के अधिकारों को कमजोर कर रही है और मजदूर विरोधी नीतियां लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने अपने फैसले वापस नहीं लिए तो पूरे प्रदेश में इसी तरह विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे।
प्रदर्शनकारियों ने यह भी घोषणा की कि इस मुद्दे को लेकर 24 मार्च को दिल्ली में एक बड़ी महारैली आयोजित की जाएगी जिसमें देशभर से मजदूर और संगठन शामिल होकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता
