
रांची, 08 फरवरी (हि.स.)। लोकभवन खुलने के छठे दिन रविवार को 266816 लोग वहां पहुंचे और वहां के उद्यान का दीदार किया।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राज्य के नागरिकों में लोक भवन उद्यान देखने के प्रति उत्साह और बढ़ती सहभागिता को ध्यान में रखते हुए पूर्व निर्धारित अवधि (2 फरवरी से 8 फरवरी) को आगामी एक सप्ताह के लिए विस्तारित करने का निर्देश दिया है। अब लोक उद्यान 15 फरवरी तक आम नागरिकों के भ्रमण के लिए खुला रहेगा।
उद्यान भ्रमण का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक है। लोक भवन उद्यान का भ्रमण करने के लिए इच्छुक व्यक्ति लोक भवन के गेट संख्या ०२ से सुरक्षा जांच के बाद दोपहर ०१ बजे तक आ सकते हैं।
बच्चे, बुर्जग, युवक, युवतियां और महिलाएं सभी लोकभवन के आकर्षक गुलाब, झूले, फाउंटेन, झरना और फलदार वृक्ष और औषधीय पेड़-पौधे के साथ मोबाईल से सेल्फी और तस्वीर लेते देखे गये।
उल्लेखनीय है कि अबतक कुल 492470 लोगों ने लोक भवन उद्यान का भ्रमण किया है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे
