गुप्तकाशी, 04 अप्रैल (हि.स.)। केदारनाथ वन्य जीव प्रभात रेंज गुप्तकाशी में डिजिटल इक्यूपमेंट के उपयोग हेतु स्टाफ को ड्रोन, जीपीएस, ट्रेप कैमरा समेत विभिन्न जरूरी उपकरणों के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। ग्राफिक हिल यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर डा.पूजा काला ने बताया कि विभागीय कर्मचारियों को जीव सुरक्षा, मानव द्वारा वन अग्नि समेत अन्य वन्य सुरक्षा के दृष्टिगत इन उपहारणों का उपयोग किया जाना नितांत जरूरी है।

वन क्षेत्राधिकारी विमल भट्ट ने सभी कर्मचारियों को वनों और औषधीय पादपों की सुरक्षा हेतु जरूरी सावधानियों पर प्रकाश डाला। इस दौरान उखीमठ रेंज के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / बिपिन
