नई दिल्ली, 10 मार्च (हि.स.)। केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी ने बताया कि प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना के अन्तर्गत वाटरशैड विकास के लिए वर्ष 2025-26 के दौरान 1358.40 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गए जिसमें से 1146.66 करोड़ रूपये खर्च किये गए हैं। उन्होंने यह जानकारी राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में सदन में दी।

उन्होंने बताया कि प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना के अन्तर्गत हर खेत को पानी योजना के अंतर्गत 893 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गए जिनमें से 743.58 करोड़ रूपये खर्च किये गए जबकि कमाण्ड एरिया डेवलपमेंट योजना के अंतर्गत 184.34 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गए जिसमें से 132.63 करोड़ रूपये खर्च किये गए। उन्होंने बताया की त्वरित सिंचाई लाभ योजना के अंतर्गत बर्ष 2025-26 के दौरान 1850 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गए जिसमे में से 1189.27 करोड़ रूपये खर्च किये गए।
उन्होंने बताया कि इन योजनाओं के अन्तर्गत 200.81 लाख किसानों को लाभान्बित किया गया। उन्होंने बताया कि खेतों की सिंचाई के माध्यम से कृषि योग्य भूमि को बढ़ाने के लिए वर्ष 2015-16 में प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना को लागू किया गया जिसे वर्ष 2025-26 तक बढ़ा दिया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया
