विदिशा, 05 फ़रवरी (हि.स.)। दूसरा शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को ‘विश्व विजेता’ बनाकर देश का मान बढ़ाने वाली मप्र के विदिशा की बिटिया इशिका मीना गुरुवार को अपने नगर लौटी। भारतीय शूटिंग बॉल टीम के विश्व विजेता बनकर पहली बार प्रथम नगर आगमन पर सामाजिक संस्था व्यापारी और खेल प्रेमियों ने उनका भव्य स्वागत किया!

गुरुवार को रेलवे स्टेशन इशिका के रेलवे स्टेशन पहुंचने पर मां सिद्धेश्वरी दरबार में मत्था टेका! इशिका के स्वागत के लिये अनेक स्थानों पर स्वागत द्वारा और तोरणद्वार बनाए गए थे। वहां मौजूद व्यापारिक संगठन की पदाधिकारी और अनेक सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों ने इसका का स्वागत किया। इसके बाद जुलूस निकाला गया। खुली गाड़ी पर इशिका तिरंगा लेकर चल रही थी। आगे आगे ढोल और बीच में कान्वेंट स्कूल का बैंड बच्चों के साथ चल रहा था!

वंदे मातरम और भारत माता के जयकारे चारों तरफ गूंज रहे थे! शहर की विभिन्न संस्थानों पर स्वागत के लिए होड़ लगी थी ! नगर में वर्ल्ड कप विजेता के साथ के लिए पग पग पर स्वागत द्वारा बने हुए थे जहां लोगों ने अनेक प्रकार से स्वागत किया! बच्चे हाथों में तिरंगा ओर भारत माता के जयकारे लगा रहे थे! जुलूस नगर के प्रमुख मार्गो से होकर बरईपुरा चौराहा पहुंचा, जहां पर इशिका का मीठा मुंह करा कर आरती उतारी गई! वी टीच स्कूल प्रबंधन ने मंच पर पर इशिका के साथ कोच जितेन्द्र बघेल का स्वागत किया!
इशिका विदिशा महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा रही हैं। वह वर्तमान में बरकतउल्ला विश्विद्यालय से बीपीईएस स्नातक के बाद बीपीएड की पढ़ाई कर रही हैं! उनके नाम 7 सीनियर 3 जूनियर और 2 सब जूनियर वर्ग में कुल 11 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अनुभव भी दर्ज है! उन्होंने वर्ड कप विजेता बनकर इतिहास दर्ज कराया है!
इशिका के आगमन को लेकर घर पर सुबह से ही तैयारी चल रही थी पकवान बनाएं गए घरों को सजाया गया ओर इंतजार में थे कि कब बिटियां घर पहुंचे, घर के दरवाजे पर आरती उतारी गई। मिष्ठान खिलाकर उसका स्वागत किया और घर में प्रवेश कराया!
इशिका की बड़ी बहन रागनी मीना ने बताया कि इशिका बचपन से पढ़ने में बहुत अच्छी है। इसके साथ शुरू से ही उसकी खेलों में लगन है। पूरे परिवार ने हमेशा सहयोग किया है। वह 7 सीनियर ओर लगभग 11 राष्ट्रीय प्रतियोगिता खेल चुकी है।
मां सुलेखा मीना ने बताया इशिका बचपन से पड़ने के साथ खेलों में भी गहरी रुचि रखती हैं। मप्र शुटिंग बांल एशोशिएशन से इंडिया टीम कोच प्रभारी जितेंद्र बघेल ने बताया कि इंडिया टीम ने जीत हासिल की है! मां सुलेखा मीणा का कहना था कि इसी का शुरू से ही पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी हमेशा अव्वल रही है हमने उसे खेल के प्रति हमेशा प्रेरित किया है और उसकी लगन और मेहनत नहीं आज इस यह मुकाम दिल दिया
—————
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश मीना
