रामगढ़, 30 जनवरी (हि.स.)। विद्युत चोरी के आरोप में कनीय विद्युत अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के रोहित कुमार तिवारी ने शुक्रवार काे सदर थाना में आवेदन देकर चार लोगों पर मामला दर्ज कराया है।

आवेदन में कहा है कि विद्युत ऊर्जा चोरी रोकथाम के लिए एक छापेमारी दल का गठन किया गया था। छापामारी के दौरान अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा का उपयोग करते हुए चार लोगों को पाया गया। इसमें गोसा निवासी अकलू महतो पर 5500, तेतर टोला कोठार निवासी सुनील महतो पर 5500, महादेव टांड़ बरधरवा निवासी बृजलाल महतो पर 5500, बरधरवा अरुण कुनार पर 7500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश
