खूंटी, 09 फ़रवरी (हि.स.)। इंदीपीढ़ी पंचायत के बमढ़दा गांव की बेटी निरोज मुंडू के विवाह समारोह में खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया और स्वयं उपस्थित होकर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।

निरोज मुंडू का पालन-पोषण पिछले कई वर्षों से गुमपुड़ु गांव में कल्याण एवं मेसरन की ओर से किया जा रहा था। विवाह एवं विदाई के अवसर पर सहयोग की आवश्यकता की जानकारी मिलते ही विधायक मुंडा ने तत्काल सहायता की और विवाह समारोह में शामिल हुए।
इस अवसर पर झामुमो के जिला उपाध्यक्ष सनिका बोदरा,विधायक प्रतिनिधि डिक्सन पूर्ति, प्रखंड अध्यक्ष सालन ओड़ेया, प्रखंड सचिव कुंवारसिंह मुंडरी, इंदीपीढ़ी मुखिया सुखराम सरूकद, मीका सोय, कर्मसिंह ओड़िया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / अनिल मिश्रा
