-भाजपा कार्यकर्ता मिलन का हुआ आयोजन

प्रयागराज, 25 मार्च (हि.स)। भाजपा शहर दक्षिणी विधान सभा कार्यकर्ता मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन भाजपा नेता राहुल शर्मा के सभागार गऊघाट में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जिसे कार्यकर्ता स्वयं एक राष्ट्र का सच्चा सारथी बनकर चलाता है।
बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में महापौर ने कहा कि आज कार्यकर्ताओं के बल पर भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और देश में और कई प्रान्तों में हमारी सरकार बनी हुई है। जिसके मूल में वैचारिक कार्यकर्ताओं का संघर्ष एवं समर्पण है। इसलिए वैचारिक कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी की मूल ताकत है। जिसके बल पर कमल खिल रहा है।
भाजपा नेता नीरज त्रिपाठी ने कहा कि मूल कार्यकर्ता पद के लिए नहीं बल्कि विचारों के लिए काम करता है। यही कारण है कि आज भारतीय जनता पार्टी अपने मूल आधारित वैचारिक कार्यकर्ताओं के दम पर ही राष्ट्रवाद का कमल खिला रही है। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं का समायोजन जिले की टीम में किया जाएगा और कार्यकर्ताओं के दम पर ही 2027 की उत्तर प्रदेश की विधानसभा में विजय का गौरव तीसरी बार रचेंगे।
इस दौरान तीसरी बार नवनियुक्त हुए महानगर उपाध्यक्ष प्रमोद मोदी, मंत्री आभा भारती गोस्वामी एवं मनोनीत नामित पार्षद बब्बन ’प्रजापति का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी की बधाई दी गई। कार्यक्रम के संयोजक पूर्व मंडल उपाध्यक्ष दिलीप केसरवानी और व्यवस्थापक राहुल शर्मा रहे, संचालन मनोज मिश्रा ने किया।
इस अवसर पर डॉ शैलेश पांडे, शशिकांत जायसवाल, अनिल ओझा, विकास चंद्र त्रिपाठी, विष्णु त्रिपाठी, अजय अग्रहरि, अंजू शुक्ला, मीनू पांडे, सीमा सागर, राहुल भारद्वाज, टी पी मिश्रा, संदीप श्रीवास्तव, किशन चंद्र जायसवाल, सत्येंद्र तिवारी, टी एन दीक्षित, अंकुश शर्मा, सतीश जायसवाल, संजय केसरवानी, मोहम्मद शामदान, नीरज केसरवानी, कमलेश केशरवानी, अजय सिंह, विजय श्रीवास्तव सहित शहर दक्षिणी विधानसभा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र
