भागलपुर, 30 जनवरी (हि.स.)। शहीद दिवस को लेकर शुक्रवार को पूर्व रेलवे के मालदा मंडल द्वारा भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर मंडल के विभिन्न रेलवे प्रतिष्ठानों में श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। मालदा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के नेतृत्व में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ शाखा अधिकारी एवं कर्मचारी डीआरएम कार्यालय प्रांगण में एकत्रित हुए और शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा। इ

सके अतिरिक्त, मालदा टाउन, भागलपुर, साहिबगंज, जमालपुर स्टेशन तथा जमालपुर लोको शेड सहित प्रमुख रेलवे स्टेशनों में भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों को नमन किया गया। इस अवसर पर मालदा मंडल द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता तथा स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर
