
गोरखपुर, 28 मार्च (हि.स.)। युवा लेखक राजल की आगामी पुस्तक “राजल नीति स्ट्रेस मैनेजमेंट” को एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। डॉ. किरण बेदी (पूर्व उपराज्यपाल, पुदुचेरी) ने पुस्तक की सफलता के लिए अपना शुभकामना संदेश प्रेषित किया है। यह पुस्तक छह भाषाओं में प्रकाशित होगी।

डॉ. बेदी ने अपने संदेश में कहा कि “हर दिन एक नया अवसर लेकर आता है। हमें अपने कार्यों और जिम्मेदारियों के बीच अपनी ऊर्जा को सकारात्मक बनाए रखना चाहिए, ताकि जीवन में समाधान और संतुलन बना रहे।” उन्होंने आशा जताई कि यह पुस्तक पाठकों को तनाव प्रबंधन और सकारात्मक सोच की दिशा में प्रेरित करेगी। लेखक राजल ने डॉ. किरण बेदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व क क्षण है। उन्होंने नरेंद्र वर्मा (चेयरमैन, डायमंड बुक्स) के सहयोग के लिए भी धन्यवाद दिया।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय
