वाराणसी, 16 अप्रैल(हि. स.)। भाजपा के महानगर कार्यालय पर बांग्ला नववर्ष मनाने के लिए काशी के बंगीय समाज के लोग एकत्रित हुए और उन्होंने शुभो नोबो बोरसो कहकर एक दूसरे को बांग्ला नववर्ष की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि बांग्ला बोलने और समझने वाले लोगों की बड़ी संख्या काशी में वास करती है। बांग्ला भाषी भी काशी में काशी वासी है और इस कारण पूरे मनोयोग हम सभी भी यह नववर्ष मनाने जुटे हैं।

इस अवसर पर अखिल भारतीय बंग परिषद की ओर से मिष्ठान का वितरण हुआ। संस्था के अध्यक्ष चंदन दासगुप्ता के नेतृत्व में पीयूष भट्टाचार्य, अनुज नाग, सत्यजीत सरकार, बसंत गुहा, रीना पात्रों, मृणाल पात्रों, समीर दे सोमेन सहित कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / शरद
