
नई दिल्ली, 23 फरवरी (हि.स.)। केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) से ‘रंग राजस्थान – रंग रथ यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राजस्थान भर में 27 दिवसीय रंग राजस्थान रंगमंच महोत्सव के दौरे का प्रारंभ है।

इसके तहत अगले एक माह तक एनएसडी रंगमंडल की टीम राजस्थान के अलग-अलग शहरों में उत्कृष्ट नाटकों का मंचन करेगी।

शेखावत ने कहा कि रंग कर्म” भारतीय कला व संस्कृति का एक अमूल्य अंग है, जिसने हमारी विविधता को एकाकार करते हुए हमेशा से ही राष्ट्रीयता को रंग दिए हैं।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कला और परंपराओं को प्रोत्साहित करना और उन्हें जन-जन तक पहुंचाना है।
इस रथ यात्रा के माध्यम से राजस्थानी संस्कृति के विभिन्न रंगों को एक अनूठे अंदाज में प्रदर्शित किया जाएगा।
इस अवसर पर देश के वरिष्ठ रंगकर्मी राम गोपाल बजाज, एनएसडी रजिस्ट्रार प्रदीप मोहनती, रंगमंडल चीफ राजेश सिंह एवं यात्रा के कॉर्डिनेटर राहुल बोड़ा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों सहित कला और संस्कृति जगत की कई जानी-मानी हस्तियों के शामिल रहीं।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी
