श्रीनगर, 07 फ़रवरी (हि.स.)। शुक्रवार देर रात श्रीनगर के टाकनवारी नूरबाग में हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान फैजान अहमद शेख (25) निवासी नारायणबाग, गांदरबल और उमर (24) निवासी नारायणबाग, गांदरबल के रूप में हुई है। दोनों को सिर में गंभीर चोटें आई थीं और उन्हें इलाज के लिए बेमिना स्थित जेवीसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि डॉक्टरों ने बाद में फैजान अहमद शेख को गंभीर चोटों के कारण मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि दूसरे घायल उमर की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज चल रहा है। इस बीच पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता
