रांची, 10 मार्च (हि.स.)। श्री महावीर मंडल रांची महानगर वर्ष 2026–27 में श्री महावीर मंडल रांची महानगर अपना 21 वां वर्ष मनाने जा रहा है। इस अवसर पर रामनवमी महोत्सव को और अधिक भव्य और विशाल रूप में आयोजित किया जाएगा एवं अष्टमी की रात्रि में विभिन्न अखाड़ों तथा कलाकारों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

इसी को ध्यान में रखते हुए श्री महावीर मंडल रांची महानगर की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए बैठक का आयोजन मंगलवार को चर्च रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में किया गया।
बैठक संगठन महामंत्री रविंद्र कुमार वर्मा की देखरेख में हुई। बैठक की शुरुआत में पिछले वर्ष के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।
इसके बाद सर्वसम्मति से कुणाल अजमानी को अध्यक्ष और मुनचुन राय को महामंत्री बनाया गया। साथ ही नई कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई।
संरक्षक बने सेठ और वर्मा
इसमें मुख्य संरक्षक के रूप में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, रांची विधायक सीपी सिंह, विष्णु अग्रवाल, रंजन सिंह, अजीत सहाय शामिल हैं।
वहीं महावीर मंडल के मुख्य सलाहकार के रूप में श्री श्री महामंडलेश्वर महंत सूर्य नारायण त्यागी, संरक्षक के रूप में शेखर शरण, प्रेम वर्मा, अमरिंदर सिन्हा पप्पू, रमेश बाली, शिव गुप्ता, अशोक चौधरी, संयोजक डॉ दिलीप सोनी, सहसंयोजक श्यामानंद पांडे, उपाध्यक्ष के पद पर पवन गुप्ता, धीरज तनेजा, प्रकाश ढालिया, मनीष सराफ, रोहित अग्रवाल, बजरंग वर्मा, राजीव चटर्जी, राजेश्वर राजन, अमित सिंह, प्रवीण लोहिया, ललित चौधरी, अमरनाथ सरकार, राजेश साहू को शामिल किया गया है। इसके अलावा उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी के रूप में रोहित शारदा,
प्रवक्ता के रूप में बादल सिंह सहित अन्य को शामिल किया गया है।
प्रथम मंगलवारी पर की गई पूजा-अर्चना
श्री महावीर मंडल रांची महानगर की ओर से प्रथम मंगलवारी के अवसर पर रांची के संकट मोचन हनुमान मंदिर मेन रोड में बजरंगबली के चरणों में मंडल की ओर से प्रसाद, माला, ध्वज, दीपक, सिंदूर सहित अन्य सामग्री चढाई गई और भक्तों के बीच वितरित की गई। कार्यक्रम में श्री महावीर मंडल रांची महानगर के संयोजक डॉक्टर दिलीप सोनी, उपाध्यक्ष रोहित शारदा, पवन गुप्ता सह कोषाध्यक्ष महेश सोनी, प्रवक्ता बादल सिंह, संयुक्त सचिव अमन सिंह, श्री महावीर मंडल रांची के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष राहुल सिन्हा चंकी, अनिल केसरी राज श्रीवास्तव ललित चौधरी रवि प्रकाश टुन्ना, अमित गुप्ता, आनंद प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak
