–परेड ग्राउंड में तेजी साथ चल रही बसंतोत्सव की तैयारी

प्रयागराज, 12 मार्च (हि.स)। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आयोजित होने वाले होली एवं बसंतोत्सव की तैयारी में जुटे कार्यकर्ताओं में उत्साह बना हुआ है।
मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि 15 मार्च को परेड ग्राउंड में भाजपा महानगर, गंगा पार एवं यमुना पार के संयुक्त तत्वावधान में विशाल होली मिलन एवं बसंतोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी तैयारी जोरों से की जा रहा है। जिसको लेकर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने परेड ग्राउंड में पहुंच कर तैयारी का जायजा लिया।
मीडिया प्रभारी ने बताया कि तैयारी को लेकर बूथ सेक्टर मंडल और जिला के सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में आमंत्रण पत्र बांटकर लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए महानगर, गंगा पार और यमुना पार जिला से संयुक्त रूप से 15,000 हजार लोगों को आयोजन में शामिल होने के लिए लक्ष्य रखा गया है। आयोजन को लेकर कार्यक्रम स्थल से लेकर महानगर और जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के मुख्य चौराहे पर होर्डिग लगाए जा रहे हैं।
अंत में उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं के साथ स्नेह मिलन कर कार्यकर्ताओं के रंग में रंगेंगे और उनके साथ सहभोज करेंगे। इस अवसर प्रख्यात कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र
