बाराबंकी, 07 फ़रवरी (हि.स.)। जिला कारागार से पुलिस सुरक्षा में कोर्ट लाया गया एक कैदी न्यायालय परिसर से शनिवार दोपहर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। यह कैदी हत्या की सजा में दोषी था। जिसे आज एडीजे राकेश कुमार की कोर्ट नंबर दो में हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा होनी थी।

कार्रवाई के दौरान कैदी सूरज कुमार पुलिस कर्मियों को चकमा देकर कोर्ट परिसर से फरार हो गया फरार हुआ। उक्त कैदी हत्या के मामले में दोषी बाराबंकी के जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र का निवासी है। उस पर धारा 302 के तहत हत्या का मामला चल रहा है। इसमें आज सजा होनी थी। कैदी के भागने की सूचना मिलते हैं जिले के उच्च अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पहुँचे। उन्होंने सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों से पता लगाने के निर्देश दिए। पुलिस अगल-बगल के कैमरों को खंगाल रही है।
पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया फरार कैदी के तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं।
जेल अधीक्षक कुंदन कुमार ने बताया कि बंदी का नाम सूरज है। उसके साथ दो अन्य अभियुक्त भी थे। इस घटना के बाद अदालत परिसर में कैदियों की पेशी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज कुमार चतुवेर्दी
