चतरा, 25 फ़रवरी (हि.स.)। चतरा-हजारीबाग मुख्य पथ में गिद्धौर थाना क्षेत्र के गांगपुर के समीप हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई।

इस दुर्घटना में महिला सहित दो लोग घायल हो गए। यह हादसा एक कोल वाहन की दो बाईक से हुई टक्कर से हुई है। चतरा सदर थाना क्षेत्र के जांगी निवासी सौरव पांडे अपनी मां कंचन देवी के साथ हजारीबाग जा रहे थे। कटकमसांडी रेलवे साइट से कोयला खाली कर हाइवा आम्रपाली लौट रहा था। गांगपुर के पास सौरव के अलावा कोल वाहन ने एक अन्य बाइक सवार को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद थाना प्रभारी शिवा यादव ग्रामीणों ने स्थानी लोगों के सहयोग से सभी को चतरा सदर अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया है।

वहीं घटना को लेकर स्थानीय लोग और मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने चतरा हजारीबाग मुख्य पथ को रामटुंडा पुल के पास शव रखकर जाम कर दिया और 25 लाख मुआवजा देने की मांग की। समाचार लिखे तक सडक पर जाम को नहीं हटाया जा सका था।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / जितेन्द्र तिवारी
