नोएडा, 18 मार्च (हि.स.)। थाना फेस-वन क्षेत्र के गोल चक्कर के पास हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दाैरान के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना फेस -वन के थाना प्रभारी अमित कुमार मान ने बुधवार काे बताया कि दिल्ली के नारायण गांव निवासी सुनील कुमार यादव (42) गोल चक्कर के पास हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां पर मंगलवार की देर रात रात को उनकी मौत हो गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच में जुट गई।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी
