रांची, 24 जनवरी (हि.स.)। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत शनिवार को रांची के सदर अस्पताल और रिम्स में शनिवार को इलाजरत टीबी रोगियों के बीच पौष्टिक पोषण आहार का वितरण किया गया।

आरके एचआईवी रिसर्च एंड केयर सेंटर की ओर से आयोजित इस वितरण कार्यक्रम में सदर अस्पताल के 250 और रिम्स के 50 टीबी मरीजों को पोषण आहार किट उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर डीडीसी सौरभ कुमार भुवानिया ने टीबी रोगियों को नियमित दवा सेवन, संतुलित आहार और स्वच्छ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।
वहीं डीडीसी डॉ प्रभात रंजन ने कहा कि टीबी के सफल इलाज में पोषण की अहम भूमिका होती है और समय पर उपचार से इस बीमारी को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है।
कार्यक्रम में अमरेश कुमार चौधरी, संतोष कुमार, दीपक कुमार सहित हेल्थ विजिटर और अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar
