शिमला, 10 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने महान समाजसेविका एवं शिक्षाविद् सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने अनेक कठिनाइयों और सामाजिक बाधाओं का सामना करते हुए शिक्षा के माध्यम से समाज में जागरूकता, समानता और नारी सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सावित्रीबाई फुले का जीवन संघर्ष, सेवा और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने समाज के वंचित वर्गों और महिलाओं को शिक्षा से जोड़ने के लिए ऐतिहासिक कार्य किया, जिसके परिणामस्वरूप समाज में सकारात्मक बदलाव आया।
सुक्खू ने कहा कि सावित्रीबाई फुले की विचारधारा आज भी समाज को समानता और शिक्षा के महत्व का संदेश देती है। उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन और वंदन।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला
