वाराणसी,28 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद के बड़ागांव थाने में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में डीसीपी गोमती जोन, आकाश पटेल ने स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को सुना और समस्याओ के त्वरित समाधान के लिए अफसरों को दिशा—निर्देश दिया। इस मौके पर पुलिस और प्रशासन ने मिलकर आम लोगों की शिकायतों का सूचीबद्ध निस्तारण किया। डीसीपी आकाश पटेल ने समस्याओं को सूचीबद्ध करने के साथ निस्तारण पर खासा जोर दिया। उन्हाेंने पीड़ितों से उनकी समस्याओं को सुना। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रशासन लगातार जनता की शिकायतों का समाधान सुनिश्चित कर रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी
