सांबा, 07 फ़रवरी (हि.स.)।

ए. जी. मीर, आईपीएस, डीजीपी, कमांडेंट जनरल, होमगार्ड/सिविल डिफेंस एवं एसडीआरएफ जम्मू-कश्मीर ने सांबा में नवनिर्मित होमगार्ड/सिविल डिफेंस एवं एसडीआरएफ भवन परिसर का औपचारिक उद्घाटन किया। इस अवसर पर उनके साथ डीआईजी, होमगार्ड/सिविल डिफेंस एवं एसडीआरएफ जम्मू और कमांडेंट एसडीआरएफ द्वितीय बटालियन, जम्मू भी उपस्थित थे।

नवनिर्मित भवन हमारे जवानों की परिचालन क्षमता को बढ़ाने और उनके प्रशिक्षण कौशल को सर्वोच्च प्राथमिकता देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह नया भवन सिविल डिफेंस, होमगार्ड और एसडीआरएफ की परिचालन क्षमता को मजबूती प्रदान करने में एक मील का पत्थर है। इसका उपयोग प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए भी किया जाएगा जैसे कि अभ्यास, नवीनतम तकनीकों वाले उपकरणों का संचालन और आपदाओं के दौरान तत्परता बनाए रखने की योजना बनाना।
उद्घाटन समारोह में उपस्थित अन्य राजपत्रित अधिकारियों में मंजूर हुसैन, डिप्टी एसपी, दिनेश गुप्ता पुलिस उपाधीक्षक, ललित कुमार पुलिस उपाधीक्षक, रोहित देव सिंह पुलिस उपाधीक्षक, सतवीर सिंह पुलिस उपाधीक्षक, राकेश जम्वाल, उप पुलिस अधीक्षक, सुरदीप सिंह जम्वाल डिप्टी एसपी, एवं रघुबीर सिंह, डी.एस.पी. उपस्थित थे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / SONIA LALOTRA
