भागलपुर, 16 मार्च (हि.स.)। साइबर ठग लोगों को ठगने के लिए तरह-तरह का हथकंडे अपना रहा है।

फिलहाल बिजली अपडेट के नाम पर लोग साइबर ठगी के शिकार हो चुके हैं। सिर्फ भागलपुर जिले में दर्जन भर से अधिक लोग लाखों रुपया गंवा चुके हैं। जिसको देखते हुए भागलपुर पुलिस पुरी तरह से सजग हो चुकी है।
फिलहाल पुलिस एलपीजी की किल्लत की अफवाहों के बीच गैस बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी का शिकार होने से बचने के लिए लोगों को जागरूक कर रही है।
भागलपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों को जागरूक किया है। गैस कंपनी के नाम पर कॉल करने वालों से ओटीपी, पिन साझा नहीं करने, फेक वेबसाइट से बुकिंग नहीं कराने, वेरिफिकेशन और डिलीवरी चार्ज के नाम पर पैसे नहीं देने, गैस एजेंसी के नाम पर संदेहास्पद मैसेज की जानकारी पुलिस को देने, बुजुर्गों को इस प्रकार की ठगी होने की जानकारी देने को लेकर जागरूक किया जा रहा है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर
