देहरादून, 18 मार्च (हि.स.)। कांवली रोड क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग और मारपीट करने के मामले में दून पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, गुरुद्वारा वाली गली में दो पक्षों के बीच पुराने विवाद को लेकर झगड़ा हुआ, जो बढ़कर पत्थरबाजी और मारपीट में बदल गया था।सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपित राहुल सिंह (21) पुत्र विलायती सिंह, विशाल (30) पुत्र स्व. गुलाब सिंह, जसपाल सिंह (26) पुत्र विलायती सिंह, बबली कौर (48) पत्नी विलायती सिंह, नर्मता (20) पत्नी आकाश सिंह, सिमरन (28) पत्नी विशाल सिंह तथा सीता कौर (48) पत्नी स्व. गुलाब सिंह, सभी निवासी शिवाजी मार्ग, कांवली रोड, देहरादून के खिलाफ शांति भंग की आशंका के तहत कार्रवाई की गई है।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय
