नाहन, 11 अप्रैल (हि.स.)। सिरमौर जिला बिजली बोर्ड पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की शानिवार शुभकामनाएं नाहन में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में लंबित एरियर जोकि 13 फीसदी है उसकी अदायगी अभी तक नहीं की गई है और साथ ही मेडीकल बिलों की अदायगी का भी विषय अहम रहे।

एसोसिएशन के महासचिव कमलेश पुंडीर ने बताया कि बिजली बोर्ड पेंशनर मेडिकल बिलों की अदायगी न होने से परेशान है। बुढ़ापे में कई बीमारियों के लगने की संभावना रहती है और और ऐसे में उनके मेडिकल बिलों का भुगतान न होने से वो लोग परेशान हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने अभी आदेश जारी किए हैं कि क्रिटिकल बीमारी वाले पेंशनरों को मासिक आधार पर मेडिकल बिलों की अदायगी हो, लेकिन अभी ये आदेश उन तक नहीं पहुंचे है यदि ऐसा है तो यह स्वागत योग्य है। इसके इलावा उनके 13 प्रतिशत की दर से एरियर लंबित पड़े हैं उनका भी जल्द अदायगी होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि ऐसोसिएशन की मांग है कि बिजली बोर्ड के कर्मियों को भी ओपीएस में लाया जाए ताकि वो भी पेंशन के हकदार हो सके।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर
