कटिहार, 16 फरवरी (हि.स.)। कटिहार रेल मंडल के अंतर्गत तेलता एवं सुधानी रेलवे स्टेशन पर सिलीगुड़ी-राधिकापुर एक्सप्रेस के ठहराव के उपलक्ष्य में सोमवार को विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर ट्रेन संख्या 75705 को विधिवत संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर मुख्य अतिथि द्वारा रवाना किया गया।

तेलता रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद तारिक अनवर उपस्थित रहे। इस क्रम में सुधानी रेलवे स्टेशन पर भी समारोहपूर्वक ट्रेन संख्या 75705 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस नए ठहराव से क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन में उल्लेखनीय सुविधा मिलेगी। साथ ही स्थानीय व्यापार, शिक्षा और सामाजिक गतिविधियों को भी नया प्रोत्साहन मिलेगा।

डीआरएम किरेंद्र नरह ने कहा कि कटिहार रेल मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं क्षेत्रीय विकास को ध्यान में रखते हुए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि यह पहल क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह
