सुपौल, 13 मार्च (हि.स.)। जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सुपौल कृष्णा कुमारी को कड़ी चेतावनी जारी की है। जिला गोपनीय शाखा द्वारा जारी आदेश के अनुसार बीडीओ से पूर्व में स्पष्टीकरण मांगा गया था, जिसके बाद उनके द्वारा पत्रांक 682 दिनांक 09.03.2026 के माध्यम से स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया गया।

जारी आदेश में कहा गया है कि भविष्य में यदि कृष्णा कुमारी बिना अनुमति या बिना पूर्व सूचना के मुख्यालय से अनुपस्थित पाई जाती हैं, तो इसे कर्तव्य में लापरवाही माना जाएगा और उनके विरुद्ध कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने उन्हें निर्देश दिया है कि वे प्रखंड विकास पदाधिकारी, सुपौल के रूप में तत्काल प्रभाव से प्रभार ग्रहण कर अपने कर्तव्यों का निर्वहन सुनिश्चित करें। आदेश में यह भी कहा गया है कि यह निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को भी सूचना दे दी गई है।
हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र
