सुपौल, 03 मार्च (हि.स.)। जिले में नशा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस के निर्देश पर किशनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है।

मंगलवार सुबह थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि सूचना मिली थी कि बंगाल से मधुबनी जिले की ओर अवैध शराब की खेप भेजी जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसी महासेतु के समीप वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान एक संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई।जप्त शराब में रॉयल मेंशन गोल्ड 750 एमएल की 43 कार्टन (516 बोतल), 375 एमएल की 99 कार्टन (2376 बोतल), 180 एमएल की 50 कार्टन (2400 बोतल) तथा ऑफिसर चॉइस 180 एमएल की 356 कार्टन (17,088 बोतल) शामिल हैं। इस प्रकार ट्रक से कुल 22,380 बोतल यानी करीब 4,785 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई।

पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है तथा ट्रक को जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। साथ ही जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी
हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र
