सूरजपुर, 17 मार्च (हि.स.)। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल, रायपुर द्वारा आयोजित हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा मार्च-अप्रैल 2026 की शुरुआत आज मंगलवार को कक्षा 12वीं के हिन्दी विषय से हुई। जिले में परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए कुल 9 परीक्षा केंद्र बनाए गए, जहां शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा संपन्न हुई।

आज की परीक्षा में पंजीकृत 1086 परीक्षार्थियों में से 992 उपस्थित रहे, जबकि 94 परीक्षार्थी अनुपस्थित दर्ज किए गए। परीक्षा के दौरान जिले में गठित उड़नदस्ता दल ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान भैयाथान विकासखंड के उड़नदस्ता दल द्वारा एक नकल प्रकरण दर्ज किया गया। इसके अलावा सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय
