सूरजपुर, 30 जनवरी (हि.स.)। तहसील लटोरी अंतर्गत उप तहसील पिलखा में राजस्व अधिकारियों द्वारा मतदाता सूची से संबंधित लॉजिकल एरर की सुनवाई की गई। यह सुनवाई ग्राम गोविंदपुर, करमपुर एवं कसकेला में आयोजित की गई।

सुनवाई के दौरान संबंधित हल्का पटवारी एवं बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) उपस्थित रहे। मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत समस्याओं का परीक्षण करते हुए आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई की गई। राजस्व अधिकारियों ने बीएलओ को मतदाता सूची में पाई गई लॉजिकल एरर का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए।
अधिकारियों ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता लोकतांत्रिक प्रक्रिया की आधारशिला है, इसलिए सभी त्रुटियों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण सुधार किया जाना आवश्यक है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय
