सूरजपुर, 09 फ़रवरी (हि.स.)। सूरजपुर जिले के 143 विद्यालयों में छात्राओं को विद्यालय स्तर पर रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है। इसके तहत जिले के 143 हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में मास्टर ट्रेनर के माध्यम से प्रशिक्षण संचालित किया जाएगा।

आत्मरक्षा प्रशिक्षण हेतु एक माह की अवधि के लिए प्रशिक्षक या ट्रेनर के रूप में कार्य करने के इच्छुक उम्मीदवार, निर्धारित योग्यता एवं प्रारूप के अनुसार अपना आवेदन तीन दिवस के भीतर सहायक जिला परियोजना अधिकारी चंद्रपाल कुशवाहा के पास जमा कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, सूरजपुर से संपर्क कर सकते हैं।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय
